February 16, 2026

त्योहारी सीजन से पहले एसएसपी का मुख्य बाजार में निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार देर रात रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी मिश्रा ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए और गश्त को और सघन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता को सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मनाने की सुविधा देना है और इसके लिए सभी थानों को सतर्क मोड पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *