March 13, 2026

सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी पंतनगर के तत्वाधान में एवं ग्रीन पैनल इंडस्ट्रीज के सहयोग से 55 वे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन

Spread the love

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

पंतनगर :- आज सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी पंतनगर के तत्वाधान में एवं ग्रीन पैनल इंडस्ट्रीज के सहयोग से 55 वे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह ग्रीन पैनल इंडस्ट्रीज सेक्टर 9 में किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद उत्तराखंड द्वारा एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं उप कारखाना निदेशक उत्तराखंड अरविंद नागयान द्वारा सुरक्षा संबंधी अनेक प्रकार की जानकारियां प्रदान की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष आरके शर्मा  के द्वारा भी सुरक्षा के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया गया एवं साथ ही साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कोषाध्यक्ष एनसी सनवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रीन पैनल इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट  अशोक कुमार सिंह  द्वारा की गयी एवं समापन समारोह सिडकुल संगठन के अध्यक्ष  श्रीकर सिन्हा  द्वारा किया गया। हिंदुस्तान जिंक के द्वारा नुक्कड़ नाटक करके भी सुरक्षा हेतु जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला में लगभग 90 उद्योगों के प्रतिनिधि गणों ने प्रतिभाग किया था। उपस्थित मुख्य सदस्य मनोज खेतवाल , संजय सिंह , बलवंत राव, मानवेंद्र उपाध्याय, योगेंद्र चतुर्वेदी,सतीश जोशी, हेमंत बिष्ट, श्रीनिवास तिवारी , कमलजीत सिंह , दीपचंद सती, संजय सनवाल , राजेश कुमार मिश्रा आदि।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मो.8218474080

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *