May 7, 2026

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर की कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र से दबोचा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 मई 2026 को कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दर्ज मुकदमा संख्या 315/2024 में वांछित अभियुक्त सलीम अहमद उर्फ हाफिज सलीम (65 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर धारा 420, 409, 120बी आईपीसी के साथ ही उत्तराखण्ड निक्षेपक (जमाकर्ता हित संरक्षण) अधिनियम-2005 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में दर्जनों मुकदमों में वांछित बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त निवेश के नाम पर लोगों से भारी रकम ठगने के आरोप में शामिल रहा है। उसे ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र और कांस्टेबल दिनेश धपोला शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की है।
पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि आम जनता को ठगी और अपराध से सुरक्षित रखा जा सके।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मो.8218474080

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *