पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम के साथ ग्राम लोहरी गंगापुर में अंबेडकर पार्क का लोकार्पण, बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

रुद्रपुर :- रुद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लोहरी गंगापुर में विकास खंड द्वारा निर्मित संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क का लोकार्पण एवं बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम के साथ संयुक्त रूप से किया।
सर्वप्रथम शुभारंभ अवसर पर पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र गौतम एवं अमरनाथ गौतम, संजय कुमार ने ग्रामवासियों के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को ऐसा मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा दिया, जिसमें समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत किया और देश के वंचित एवं कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।
कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के योगदान को सम्मान देने के लिए उनके जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित कर “पंच तीर्थ” के रूप में स्थापित किया है, जिससे देशभर में बाबा साहब के विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है।
उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसके लिए कार्यदायी संस्था को 54 लाख रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है और जल्द ही वहां प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कहा कि ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम के निर्वाचित होने के बाद आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामवासियों द्वारा लोहरी गंगापुर में अंबेडकर पार्क के निर्माण और बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई थी। उसी क्रम में विकासखंड रुद्रपुर द्वारा पार्क का भव्य निर्माण कराया गया तथा उनके व्यक्तिगत सहयोग से बाबा साहब की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई गई है।
ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। यह पार्क और प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरित करेगी और समाज में समानता का संदेश देगी।
वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने देश को ऐसा संविधान दिया जिसने हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए। लोहरी गंगापुर में अंबेडकर पार्क और प्रतिमा की स्थापना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और इससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गंगापुर रेखा देवी, कोठा दीपिका देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी नेहा, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी, मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, विजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अमरनाथ, ठाकुर अश्वनी सिंह, ठाकुर सुदेश प्रताप सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, शिवकुमार यादव, नारायण पाठक, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दीप नारायण यादव, गोमती प्रसाद, सूरज कुमार, संजय कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय, मनीराम, अजय, गौतम कुमार, प्रेम सिंह, अनुराग, पूर्व ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, सुधीर शाही, गायत्री देवी, पुष्पा देवी, राजमती, कमला, गीता, सुभावती, माया, आरती, प्रियंका, रीटा, नंदिनी, अनुराधा, ओजस, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, नितिन वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, रघुनाथ गौतम, मुरारी लाल, रामपाल पाल, वंदना कुशवाहा, अंकित पाठक, नीरज खुग्गर, अंकुर उपाध्याय समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें
मो.8218474080
