May 15, 2026

मान्यता के नाम पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! ट्रांजिट कैंप स्थित कथित विद्यालय प्रबन्धक अभिभावकों को कर रहा गुमराह

Spread the love
  • मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

रुद्रपुर में शिक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में संचालित कथित सोना एजुकेशन पब्लिक स्कूल पर अभिभावकों को गुमराह कर बच्चों के दाखिले कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।

जानकारी के अनुसार विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल के बाहर उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त होने का फ्लेक्स और प्रचार सामग्री लगाई गई है, जिसके आधार पर अभिभावकों को भरोसे में लेकर बच्चों का प्रवेश कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों और कुछ अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में न तो पर्याप्त योग्य शिक्षकों की व्यवस्था है और न ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों का भविष्य संवारने के बजाय विद्यालय प्रबंधन केवल फीस वसूली पर ध्यान दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्र के लोगों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर विद्यालय की मान्यता और शैक्षिक व्यवस्थाओं की पड़ताल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि विद्यालय बिना उचित मान्यता और संसाधनों के संचालित पाया जाता है तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी अभिभावक और बच्चों के साथ धोखा न हो।

अब देखना यह होगा कि उत्तराखंड शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कार्रवाई अमल में लाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *