March 31, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर शिष्टाचार भेंट की

Spread the love

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

रूद्रपुर। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने ठुकराल का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें अपना स्नेह प्रदान किया। साथ ही उपस्थित सभी नेताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हमें एकजुट होकर भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुँचाना है और प्रदेश में जनहित की सरकार स्थापित करने के लिए संगठित प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता जनसमर्थन आने वाले परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में पूर्ण विश्वास रखते हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि रुद्रपुर सहित पूरे जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बिठाकर संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश पनेरू, गणेश उपाध्याय, योगेश चौहान, नैनीताल के जिलाध्यक्ष नैनवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठन के विस्तार पर भी गहन चर्चा की। यशपाल आर्य ने आए हुए सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मो.8218474080

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed