April 2, 2026

विधायक तिलक राज बेहड़ ने ₹9.40 लाख की लागत के विकास कार्य का किया लोकार्पण, इंदरपुर कालोनी में अंबेडकर द्वार का उद्घाटन

Spread the love

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

किच्छा :- किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा आज विधायक निधि से निर्मित ₹9.40 लाख की लागत से कराए गए विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर कार्यों का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। दोनों ही कार्य विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं।

इंदरपुर कलोनी में बाबा भीमराव अंबेडकर द्वार का भव्य उद्घाटन भी विधायक द्वारा किया गया। यह द्वार क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम है। स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से इस द्वार के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूर्ण कर क्षेत्र को एक नई पहचान दी गई है।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया है और उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदरपुर में बनाया गया यह अंबेडकर द्वार न केवल क्षेत्र की पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरणा भी देगा।
इसी क्रम में किच्छा विधानसभा के अंतर्गत रुद्रपुर वार्ड नंबर-01 फुलसुंगा स्थित भगवती इन्कलेव में सी०सी० सड़क का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लोकार्पित किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया कि द्वार के निर्माण से पूर्व इस मार्ग की सड़क का निर्माण भी कराया गया था, जिससे अब द्वार बनने के बाद पूरे गांव का मुख्य मार्ग और अधिक सुंदर एवं आकर्षक दिखाई देने लगा है। यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आम जनता को बेहतर आवागमन सुविधा भी प्रदान करेगा।

अंत में विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं और छोटे-बड़े सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है तथा आगे भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम, गुरदास कालड़ा, राजेश प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद गुड्डू, अशोक चुघ राजेंद्र मिश्रा, नवीन सिंह शिशुपाल सिंह रोहित चौहान अखिलेश सिंह पुष्पा देवी गीता देवी हीरा देवी अजय सक्सेना शावन भगत बिरजू जयप्रकाश सिंह ग्राम प्रधान याग्वेंद्र त्रिपाठी शेत्र पंचायत चंद किशोर यादव ब्यास पाण्डेय हीरालाल योगेन्द्र शर्मा हरीशचंद प्रल्हाद सुरेश प्रसाद अनेश रविन्द्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मो.8218474080

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed