April 2, 2026

जिम, रेस्टोरेंट और एसी हॉल से सुसज्जित होगा रुद्रपुर सिटी क्लब

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं सिटी क्लब अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में सिटी क्लब की आय और सुविधाएं बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें क्लब को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा हुई।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि क्लब में जिम बनाया जाएगा, रेस्टोरेंट संचालन को मजबूत किया जाएगा और कम्युनिटी हॉल में एसी की स्थापना की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि क्लब को कंपनी एक्ट के अनुसार वायलॉज बनाकर संचालित किया जाए और सदस्यता बढ़ाकर इसे सुविधा सम्पन्न बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग क्लब से जुड़ें और सेवाओं का लाभ उठा सकें।

 

उन्होंने कहा कि क्लब की सुविधाओं का स्तर बढ़ाने से सदस्यगण सक्रिय होंगे और क्लब की आय में भी वृद्धि होगी।

 

बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी गौरव पांडेय, उपाध्यक्ष पंकज बांगा, सचिव राजेश घीक, सदस्य संजय ठुकराल, सुरेश कुमार ढिगरा, सुखदेव सिंह भल्ला और अनुज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed