February 16, 2026

16 सितम्बर से जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, स्वास्थ्य शिविरों व प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025” की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य शिविरों का वृहद आयोजन किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 16 सितम्बर को जनपद मुख्यालय पर नगर निगम के नेतृत्व में “स्वच्छोत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक जिले के सभी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर, साफ-सफाई और जनजागरूकता अभियान चलेंगे।

 

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों में स्वच्छता शपथ, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता, कला प्रदर्शन और स्वच्छ भारत सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जाएं। 17 सितम्बर को नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और विकास खंड स्तर पर सामूहिक शपथ कार्यक्रम भी होगा।

 

इसके अलावा 16 सितम्बर को मुख्यालय और 17 सितम्बर को खटीमा में विशेष कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पखवाड़े के दौरान होने वाली गतिविधियों की वीडियो और फोटोग्राफ जिला मुख्यालय को भेजें।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पीडी हिमांशु जोशी, एडीपीआरओ महेश कुमार समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *