February 16, 2026

अवैध संबंधों के आरोप में शिक्षक और बीएड प्रशिक्षु को हटाया

Spread the love

रानीखेत। राजकीय इंटर कॉलेज जैना में शिक्षक पवन कुमार और महिला बीएड प्रशिक्षु के कथित अवैध संबंधों के मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को विद्यालय से हटा दिया। आरोपी शिक्षक को कार्यमुक्त कर अटैच करने की प्रक्रिया जारी है।

 

मामला तब सामने आया जब शिक्षक की पत्नी ने विद्यालय में हंगामा किया और पति पर महिला प्रशिक्षु के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। इसके बाद अभिभावक संघ, विद्यालय प्रबंधन समिति और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। अभिभावकों ने दो दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन और विद्यालय बहिष्कार की चेतावनी दी।

 

सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सएप चैट से आरोपों की पुष्टि होने के बावजूद, विभाग ने फिलहाल हल्की कार्रवाई यानी स्थानांतरण और अटैच ही की है। इस कदम को लेकर अभिभावक और समाज में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बच्चों के लिए आदर्श माने जाने वाले शिक्षक के खिलाफ केवल इतना करना पर्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *