February 16, 2026

जिले में 215 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सीएम धामी ने किया लोकार्पण

Spread the love

रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंजाबाग तिराहे पर 47.42 लाख की लागत से स्थापित 215 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत पूजन और ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि यह ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है और यह हर नागरिक में देशभक्ति की भावना को जागृत करेगा।

 

कार्यक्रम में लघु सिंचाई विभाग ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए सोलर प्रदर्शनी लगाई और किसानों व आम जनता को योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, खटीमा पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *