कोतवाली क्षेत्र से महिला और युवती गुम, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं के अचानक लापता होने की सूचना मिली है। रम्पुरा निवासी चंचल कोली ने बताया कि उनकी पत्नी 12 सितंबर की दोपहर बिना किसी सूचना के घर से चली गई और अब तक वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपनी पत्नी की हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसी तरह, रेशमबाड़ी, दूधियानगर निवासी झब्बू लाल ने बताया कि उनकी बेटी 22 सितंबर की दोपहर घर से अचानक गायब हो गई। उस समय वह काम पर गए थे और उनकी पत्नी डॉक्टर के पास गई हुई थी। बेटी घर पर अकेली थी। पिता ने भी बेटी की खोजबीन आस-पास के रिश्तेदारों और मोहल्ले में की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस क्षेत्रवासियों से अपील कर रही है कि यदि किसी को दोनों की कोई जानकारी मिले तो तुरंत कोतवाली में सूचित करें।
