February 16, 2026

एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी, हर गतिविधि पर नजर

Spread the love

नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। 57वीं वाहिनी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया है। बनबसा में चौकसी बढ़ाई गई है, जबकि मेलाघाट क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त गश्त चलाई जा रही है।

 

एसएसबी के मुताबिक, इन अभियानों का उद्देश्य आपराधिक, तस्करी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना है। सभी चौकियों पर आवागमन की सख्त निगरानी की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जवान दिन-रात सतत गश्त कर रहे हैं ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

 

कमांडेंट मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *