February 16, 2026

ऊधम सिंह नगर पुलिस खिलाड़ियों ने देहरादून प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

Spread the love

पंतनगर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आज 10 सितंबर को पुलिस कार्यालय में जनपद ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों का सम्मान किया। ये खिलाड़ी 2 से 3 सितंबर तक पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक पुलिस खेल प्रतियोगिता-2025 में पदक जीतकर लौटे थे।

 

प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूडो प्रतियोगिता में फायर वूमेन सुष्मिता गोस्वामी (48 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक और मेघा आर्या (52 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीता। ताइक्वांडो में प्रेम सिंह रावत और सुधांशु ने क्रमशः रजत पदक प्राप्त किया, जबकि सुष्मिता गोस्वामी और मेघा आर्या ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कराटे में अमन दुग्ताल (71 किलोग्राम) ने रजत पदक जीता।

 

इस प्रकार, ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने कुल 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *