April 2, 2026

श्रमिक की संदिग्ध मृत्युः फंदे से लटका मिला शव

Spread the love

रुद्रपुर। रॉयल ग्रीन कॉलोनी फुलसुंगा में एक 27 वर्षीय श्रमिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतक कौशल पुत्र ज्ञान सिंह, मूलतः उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के मिश्रीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पिछले डेढ़ माह से कॉलोनी में किराए पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थे।

पड़ोसी अनुराग सिंह ने बताया कि सुबह रोज की तरह कौशल को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कमरे में झाँकने पर शव फंदे से लटका मिला। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर शव को मोर्चरी भेज दिया।

थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed