February 16, 2026

बाइक से गिरकर महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाए पति पर हत्या के आरोप

Spread the love

किच्छा। संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के ससुराल पक्ष पर मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

मूल रूप से मुड़िया देवरनिया, बरेली की रहने वाली 22 वर्षीय विनीता पत्नी कपिल वर्तमान में लालपुर में किराए पर रहकर कंपनी में नौकरी करती थी। बुधवार रात विनीता अपने पति के साथ बाइक से देवरनिया जा रही थी। किच्छा बाईपास पर वह संदिग्ध हालात में गिरकर घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना पर विनीता का भाई और परिजन अस्पताल पहुंचे और पति कपिल पर शाम को मारपीट करने का आरोप लगाया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। विवाह को चार वर्ष होने के कारण तहसीलदार जीसी त्रिपाठी ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *