February 16, 2026

दर्दनाक” ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Spread the love

काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध का आधा पैर कट गया। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालात में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। हेमपुर गोशाला निवासी जगत सिंह (80) रविवार शाम कहीं काम से गए थे। शाम सात बजे गोशाला क्षेत्र में ही ट्रेन की चपेट में आकर उनका दायां पैर घुटने के पास से अलग हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनको चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक जगत सिंह के बेटे चंद्रपाल सिंह ने बताया यह नहीं पता चल सका वे रेलवे ट्रैक के पास किस काम से गए थे। आशंका जताई कि वे रेलवे लाइन पार करने के दौरान गिर गए होंगे और ट्रेन की चपेट में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *