February 16, 2026

अज्ञात व्यक्ति का शव की हुई शिनाख्त ,पुलिस ने पंचनाम भर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को किया सुपुर्द।

Spread the love

कंजाबाग नहर के पास मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से छेत्र में सनसनी फैल गई थी।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एस आई किशोर पंत ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। मृतक के पास से मिले मोबाइल से संपर्क करने और छानबीन के आधार पर मृतक की पहचान चंदन सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी सुजिया महोलिया उम्र 29 साल के रूप में हुई।चंदन झनकट के एक प्रतिष्ठान में कार्य करता था । एस आई किशोर पंत ने बताया कि शव पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।उप चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर के सी पंत ने बताया कि मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है जो जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *