February 16, 2026

दहशत फैलाने पर युवक को तमंचे के साथ पकड़ा, आरोपी व उसके साथी का तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

Spread the love

किच्छा, संवाददाता

दहशत फैलाने पर युवक को पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी हुआ था। पुलिस ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीते सोमवार को पुलिस लालपुर में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि बीते तीन अगस्त को सोशल मीडिया पर जिस युवक की वीडियो वायरल हुई थी। वह महाराजपुर रोड पर शमशान घाट पुलिया पर किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम कृष्णा सक्सेना पुत्र नन्हे सक्सेना निवासी पंजाबी कालोनी किच्छा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी संदीप के साथ तमंचे को रम्पुरा रुद्रपुर से लाया था। बीती तीन अगस्त को उसने व उसके साथी संदीप ने तमंचा लहराया था। जिससे लोग डर गये थे। वह पहले भी अलग अलग मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने तमंचे को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *