February 16, 2026

बर्ड फ्लू का खतरा, ऊधमसिंह नगर में अलर्ट-उत्तर प्रदेश से कुक्कुट व अंडों के परिवहन पर एक सप्ताह की रोक

Spread the love

रुद्रपुर। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के बिलासपुर विकासखण्ड के कुछ ग्रामों में बर्ड फ्लू ( एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस) के मामले सामने आने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभावित संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश से ऊधमसिंह नगर में कुक्कुट पक्षी, अंडे और कुक्कुट मांस आदि के परिवहन पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) ने जारी आदेश कहा कि बर्ड फ्लू के प्रकरणों को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। इस अवधि में किसी भी तरह का कुक्कुट उत्पाद यूपी से जिले में नहीं लाया जा सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *