April 3, 2026

धराली बादल फटना: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने राहत कोष में ₹1 करोड़ की मदद, सीएम धामी ने जताया आभार

Spread the love

समाज कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 करोड़ का योगदान दिया है। यह सहायता हाल ही में उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में हुए विनाशकारी बादल फटने से प्रभावित परिवारों की राहत व पुनर्वास के लिए दी गई है। रविवार को बरेली अंचल के महाप्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, उप महाप्रबंधक श्रीपाल सिंह तोमर और अरविंद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चेक सौंपा। सीएम धामी ने बैंक के इस त्वरित सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह राशि पीड़ितों को तुरंत राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास में सहायक होगी।

यह योगदान बैंक ऑफ़ बड़ौदा की जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed