एलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी ,लगी आग , जला समान

दिनेशपुर । बुधवार मध्यरात्रि घर में खड़ी एलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार धमाके के साथ आग लगी । जिससे घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । गनीमत रही घर के लोगों ने समय से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली ।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 2 मोतीपुर में शांति मंडल पत्नी स्व केना मंडल अपनी तीन बेटियों के साथ रहती है । वह सिडकुल की फैक्ट्री में कार्य कर गुजर बसर करती हैं । बुधवार की रात लगभग साढ़े तीन बजे उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी ने आग पकड़ ली । इस दौरान जोरदार धमाका हुआ । तो घर वालों की आंख खुल गयी । देखते ही देखते आग ने घर के सामान को चपेट में ले लिया । इस दैरान शांति मंडल किचन में रखे सिलेंडर को लेकर बाहर निकल गईं । उसके बाद वार्ड के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक घर मे रखी तीन सिलाई मशीन , टीवी , कूलर , पंखा , अनाज और सारे कपड़े लत्ते जलकर स्वाहा हो गए ।
