February 16, 2026

घर से स्कूल के लिए निकला छात्र लापता

Spread the love

काशीपुर l घर से स्कूल के लिए निकला उदराज हिन्दू इंटर कॉलेज का 9वीं क्लास का छात्र लापता हो गया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

लक्ष्मीपुर पट्टी, निवासी भूपेन्द्र सिंह पुत्र सौराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 14 साल का पुत्र आयुष उदयराज हिन्दू इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता है। आयुष बीते बुधवार को घर से सुबह करीब 7बजे स्कूल जाने के लिये रोज की भांति स्कूल ड्रेस सफेद रंग की कमीज एवं ग्रे रंग की पैन्ट एवं पैरों में काले स्कूल के जूते तथा स्कूल का बैग लेकर घर से निकला था। स्कूल से छुट्टी के बाद जब सायं 4 बजे तक घर नहीं पहुँचा तो आयुष की खोजबीन करने लगे। आयुष के बारे में स्कूल से पता करने पर क्लास टीचर द्वारा बताया गया कि आयुष स्कूल नहीं आया। आयुष के अब तक घर लौटकर नहीं आने पर रिश्तेदारी एवं सभी जगह तलाश किया लेकिन आयुष का कोई पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *