April 3, 2026

जिले में पहले दिन 519 दावेदारों ने कराये नामांकन

Spread the love

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन जिले के सात विकास खंडों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए कुल 519 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 243, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 147 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 116 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 13 दावेदारों ने नामांकन कराया है।

रुद्रपुर खंड विकास मुख्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कुल 51 दावेदारों ने अपना नामांकन रिटनिंग ऑफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया है। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 18, ग्राम प्रधान पद के लिए 27 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 6 नामांकन दाखिल किए गए।

ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन किए जा रहे हैं। ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 273, ग्राम प्रधान के 373 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 3,889 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। प्रथम और द्वितीय चक्र के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 5 जुलाई तक चलेगी, जिसके बाद नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आवेदकों की सुविधा के लिए विशेष काउंटर भी बनाए गए हैं।

काशीपुर में विभिन्न पदों के लिए 13 नामांकन

काशीपुर विकास खंड में 13 दावेदारों ने नामांकन किया। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 3 और ग्राम प्रधान के लिए 10 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

सितारगंज में 93 नामांकन

सितारगंज विकास खंड में 93 दावेदारों ने नामांकन किया। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 22 ग्राम प्रधान के लिए 40 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 31 नामांकन दाखिल किए गए।

बाजपुर में 61 नामांकन

बाजपुर विकास खंड में 61 दावेदारों ने नामांकन किया। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 20 और ग्राम प्रधान के लिए 31 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 10 नामांकन लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये।

गदरपुर में 88 नामांकन

गदरपुर विकास खंड में 88 दावेदारों ने नामांकन किया। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 22, ग्राम प्रधान के लिए 42 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 24 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये।

जसपुर में 86 नामांकन

जसपुर विकास खंड में 86 दावेदारों ने नामांकन किया। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 29, ग्राम प्रधान के लिए 37 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 20 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये।

खटीमा में 114 नामांकन

खटीमा विकास खंड में 114 दावेदारों ने नामांकन कराया है। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 35, ग्राम प्रधान के लिए 54 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 25 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed