February 16, 2026

पहाड़गंज के सैकड़ों लोग पहुंचे नगर निगम, अवैध निर्माण के नोटिस वापस लेने की मांग की

Spread the love

पहाड़गंज के सैकड़ों लोग सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जिसमें महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल थे। लोगों की मांग है कि पहाड़गंज में मकानों पर लगाए अवैध निर्माण के लाल निशानों को मिटाया जाए। साथ ही, लोगों को दिए गए अवैध निर्माण के नोटिस को वापस लिया जाए। कहा कि वह 15-20 सालों से वहां रह रहे हैं और अब उनके पुर्नवास की व्यवस्था किए बिना उन्हें वहां से हटाने की कार्रवाही की जा रही है। बताया कि पहाड़गंज में 300 से अधिक अन्य मकान चिन्हित किए गए हैं, जिनको नोटिस दिया गया है।

इधर, मेयर विकास शर्मा ने पहाड़गंज के लोगों को बताया कि जिला विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध मकानों पर नोटिस दिया गया है और इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। कहा कि फिलहाल बरसात के मौसम में कोई कार्रवाही नहीं की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद लोग वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *