April 2, 2026

रुद्रपुर- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चालक घायल

Spread the love

आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विक्रम विश्वास पुत्र विमल विश्वास ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता था। बुधवार रात अपने दोस्त राजा विश्वास के साथ बाइक से भूरारानी गया था। वापस लौट के दौरान करीब 10 बजे सिटी 1 कॉलोनी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने विक्रम को मरा घोषित करदिया। जबकि राजा का उपचार चल रहा है। विक्रम के ताऊ का बेटे विनय विश्वास वार्ड नंबर 35 का पूर्व पार्षद रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed