March 28, 2026

रुद्रपुर में स्थित पूजा एचपी गैस एजेंसी का सराहनीय कार्य,एक दिन में 514 सिलेंडर वितरित किए

Spread the love

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

रुद्रपुर:- रुद्रपुर: रुद्रपुर क्षेत्र में स्थित पूजा एचपी गैस सर्विस द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं समयबद्ध सेवा प्रदान करते हुए आज दिनांक 28.03.2026 को लगभग 514 गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। एजेंसी की कुल ग्राहक संख्या लगभग 14,100 है।
उल्लेखनीय है कि गत माह एजेंसी द्वारा 8,622 सिलेंडरों की बिक्री की गई थी, जबकि दिनांक 01.03.2026 से 28.03.2026 के मध्य कुल 9,800 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है, जो निरंतर प्रगति एवं बढ़ती मांग को दर्शाता है। एजेंसी की सेवा गुणवत्ता एवं समयबद्ध आपूर्ति की व्यापक रूप से सराहना की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर निर्धारित समयावधि में पहुंचाए गए, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न नहीं हुई। वितरण के दौरान कर्मचारियों का व्यवहार भी सहयोगपूर्ण, विनम्र एवं अनुशासित रहा।
स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार, एजेंसी की सेवाओं में पूर्व की अपेक्षा उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा अब सिलेंडर समय पर उपलब्ध हो रहा है, जिससे विशेषकर घरेलू उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।
एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को तेज, सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवा प्रदान करना है तथा भविष्य में भी सेवा स्तर को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मो.8218474080

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *