February 16, 2026

संदिग्ध अवस्था में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव

Spread the love

किच्छा, संवाददाता

थाना पुलभट्टा अंतर्गत संदिग्ध अवस्था में रेलवे पटरी पर युवक का शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने युवक के ट्रेन से गिरने की संभावना व्यक्त की है।

सोमवार सांय पुलभट्टा पुलिस को ग्राम भंगा के निकट रेलवे पटरी पर एक घायल युवक के पड़े होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल युवक को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान 35 वर्षीय सत्यभान पुत्र अमर सिंह निवासी डोहरा भुसरी सितारगंज के रुप में की गई। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सत्यभान किच्छा दरऊ चौक के पास स्थित एक फ्लोर मिल में पल्लेदारी करता था। उसके शरीर पर पत्थरों की चोट के निशान पाए गए है। शुरूआती जांच में सत्यभान के ट्रेन से गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *