वृद्धा ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया।

खटीमा। वृद्धा ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
शनिवार को अपराह्न वार्ड संख्या आठ अमाऊं निवासी 60 वर्षीय प्रकाश कौर पत्नी स्व. कुलवंत सिंह ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के लोग भी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। मृतका के पुत्र हरप्रीत सिंह ने अपनी पुत्री को दादी को खाना खाने के लिए बुलाने भेजा। जब उसकी पुत्री कमरे में गई तो उसने दादी को लटके देखा तो वह दौड़ कर कमरे में गई और पापा को बताया कि दादी पंखे के कुंडे में फांसी लगाकर लटकी है। जब जाकर देखा तो वह लटकी हुई मिली। परिजनों ने घटना की सूचना आपातकालीन सेवा 108 व चकरपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र हरप्रीत ने बताया कि उसकी मां कुछ समय मानसिक तनाव में थी और उसका उपचार चल रहा था। मृतका अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
