February 16, 2026

काशीपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप…

Spread the love

काशीपुर में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना काशीपुर के मुरादाबाद रोड इलाके की है। मृतका की पहचान नाजमा के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2014 में खुस्तर अली से हुई थी।

नाजमा के पिता इरफान, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के चाउपुरा गांव के निवासी हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले नाजमा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार समझाने के बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नाजमा के पति ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां न नाजमा थी और न ही कोई ससुराल पक्ष का सदस्य।

बाद में जब परिजन नाजमा के घर पहुंचे तो उन्होंने उसे मृत अवस्था में पाया। मृतका के सिर पर गहरे घाव और चोट के निशान थे, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया।

पिता इरफान ने पति खुस्तर अली, देवर नदीम, आदिल और बहनोई शमशेर पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

आईटीआई थाना पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी अभय सिंह के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *