February 16, 2026

गालीबाज भाजपा नेता पर रखा गया 25 हजार का इनाम, 40 टीमें तलाश में जुटी

Spread the love

नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। नोएडा प्राधिकारण की टीम ने सुबह ही श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने 25 हजार इनाम रख दिया है। तलाश के लिए नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में करीब 40 टीमें लगाई गई हैं।

दरअसल, वीडियो वायरल होने के बाद सोसायटी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद महेश शर्मा मिलने पहुंचे थे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा था कि 48 घंटे में त्यागी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। पुलिस की टीमें आरोपी की तालश में जुटी है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ। पुलिस का कहना है कि श्रीकांत त्यागी सरेंडर भी कर सकता है।

नोएडा पुलिस ने कल अवैध रूप से ओमेक्स सोसाइटी में प्रवेश करने वाले गिरफ्तार लोगों पर कार्रवाई की है। कुल 10 लोगों नितिन त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, चर्चिल राणा, प्रिंस त्यागी, रवि पंडित ,अजित चौधरी, निशांत त्यागी, सचिन त्यागी और अंकुर मिश्रा के खिलाफ कार्यवाही हुई। 11 धाराओं 147,447,504,506,323, 419,34,120b, 332,353 और 7CLA में मुकदमा दर्ज किया गया है।

श्रीकांत के अवैध निर्माण पर की गई कार्रवाई पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए निशाना साधा। लिखा कि क्या इतने वर्षों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता और 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा? किसके सरंक्षण में उसका गुंडाराज और अवैध कारोबार फला-फूला?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *