पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर आज देहरादून स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

उत्तराखंड :- ‘हिमालय पुत्र’ के रूप में विख्यात, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर आज देहरादून स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बहुगुणा ने कहा कि दादा जी का व्यक्तित्व केवल एक राजनेता का नहीं, बल्कि एक ऐसे जनसेवक का था जिन्होंने पहाड़ की पीड़ा को समझा और उसे अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, सेवा और समर्पण के पथ पर आगे बढ़ना ही मेरा मुख्य संकल्प है।
आज इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा (पिता जी), कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, देहरादून नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल, क्षेत्रीय विधायक खजान दास, रविन्द्र जुगरान (राज्य आंदोलनकारी), पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, सुमेर चंद रवि, प्रदीप बगवाड़ी, शिवेश बहुगुणा , शीतल नौटियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय प्रताप मल्ला, रिषभ मल्होत्रा, सह सचिव बार एसोसिएशन कपिल अरोड़ा, योगेश कुमार, राहुल गर्ग , विशाल गुप्ता व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों के साथ उनकी स्मृतियों को सादर नमन किया साथ ही बहुगुणा ने कहा कि दादा जी, आपके संस्कार और विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें
मो.8218474080
