March 19, 2026

किच्छा में विकास को मिली रफ्तार: 1.31 करोड़ की लागत से दो सड़कों के निर्माण को स्वीकृति – बेहड़

Spread the love

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

किच्छा :- किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप राज्य योजना के अंतर्गत किच्छा विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन कार्यों के अंतर्गत ग्राम वीरू नगला में शिवराम के खेत से शीलापंत स्कूल होते हुए श्मशान घाट लिंक मार्ग तक प्रीमिक्स कारप्रेट द्वारा पुनर्निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 1.550 किलोमीटर तथा लागत 79.86 लाख रुपये है। इसके साथ ही ग्राम बड़ौरा के आंतरिक मार्गों में सीमेंट कंक्रीट ब्लॉक पेवमेंट द्वारा 505 मीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण कार्य 51.07 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी तथा स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि,
“मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरा प्रमुख उद्देश्य है। लंबे समय से इन सड़कों की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इन मार्गों के निर्माण से न केवल गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा, बल्कि स्कूली बच्चों, किसानों एवं आम जनमानस को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। आने वाले समय में भी मैं क्षेत्र की हर आवश्यक समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हूं और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।”

विधायक तिलक राज बेहड़ ने इस स्वीकृति प्रदान किये जाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मो.8218474080

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *