February 16, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा के 115 स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ने पार्क समिति को दी घास काटने की मशीन।

Spread the love

रुद्रपुर आज बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थापना दिवस पर आवास विकास शाखा द्वारा आवास विकास स्थित पटेल पार्कमें घास काटने की मशीन व उपकरण भेंट किए एवम पौधारोपण कर अपने स्थापना दिवस को यादगार बनाया गया ।इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थापना दिवस के अवसर पर आज आवास विकास के पटेल पार्क में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में बैंक ऑफ बड़ौदा की आवास विकास शाखा द्वारा घास काटने वाली मशीन पटेल पार्क समिति को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक द्वारा अनेक पुनीत कार्य किए जाते है इसी संदर्भ में आज पटेल पार्क की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए यह मशीन पार्क सोसाइटी को उपलब्ध कराई गई है और हम अपेक्षा करते हैं कि इस मशीन से पटेल पार्क की सुंदरता में और भी बढ़ोतरी होगी ।वही मशीन का शुभारंभ बैंक प्रबंधन व स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ मशीन का स्विच ऑन करके किया गया साथी मशीन से घास काट कर भी देखी गई और सभी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की इस दौरान बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एस॰पी॰एस॰ तोमर जी, मुख्य प्रबंधक राकेश मुद्गल जी, प्रबंधक निकिता बरार,संजय सिंह नेगी, नीलम डागर,सुरेश शर्मा, मनीष सिंह,चंद्रसिंह बिष्ट,दीपक सिंह,हिमांशु जोशी एवं अन्य बैंक अधिकारी सहित स्थानीय लोगो मे सुरेंद्र सिंह सेंगर,अनिल राय,मुन्नालाल, जयवीर सिंह गंगवार,राजेंद्र मौर्य, मेवाराम गंगवार, सीए विजेंद्र माहेश्वरी, प्रिया माहेश्वरी, रजनी माहेश्वरी, राजेश सलुजा, दीपांकर गुलदार, रवि कुमार,दीपक अरोरा एवं पार्षद पति राजेश जग्गा भी मौजूद रहे सभी पार्क समिति के लोगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों का इस कार्य के लिए विशेष आभार भी प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *