February 16, 2026

सामिया लेक सिटी में हंगामा: युवक ने वाहनों में पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास, सुरक्षा कर्मी से मारपीट

Spread the love

रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी कॉलोनी में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने गेट पर खड़े वाहनों में पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने सुरक्षा कर्मी की जमकर पिटाई कर दी और उसकी वर्दी उतरवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह कॉलोनी निवासी रवि यादव सामिया लेक सिटी के गेट पर पहुंचा और वाहनों पर पेट्रोल डालने लगा। जब सुरक्षा कर्मियों ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। हंगामा बढ़ता देख कॉलोनीवासी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद रवि यादव फरार हो गया।

 

कॉलोनीवासियों ने बताया कि रवि यादव पहले भी विवादों में रहा है। कुछ दिन पहले उसे रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था, वहीं हाल ही में उसने कॉलोनी की एक महिला रितु राजपूत के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। पुलिस में शिकायत करने पर उसने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

माना जा रहा है कि कॉलोनीवासियों से रंजिश के चलते ही उसने यह कदम उठाया।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कॉलोनी गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *