February 16, 2026

पुरानी रंजिश के चलते लेबर साथी ने किया जानलेवा हमला

Spread the love

नानकमत्ता। मजदूरी के लिए नानकमत्ता आये यूपी के युवक के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नत्थू लाल पुत्र जयराम निवासी ग्राम साहबगंज क्योलड़िया जिला बरेली ने शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र भोले राम धान की पौध लगाने की मजदूरी करने सरौंजा गया था। ठेकदार तेजपाल निवासी ग्राम गोठिया निजमुननिशा बरेली उसे ले गया था। 24 जून को उसे फोन आया था कि भोलेराम को काफी चोट आयी है। भोलेराम को उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक ईलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया था। साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया भोलेराम व कमलेश पुत्र हजारी लाल निवासी ग्राम साहबगंज जिला बरेली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कमलेश ने उसे काफी मारा है। पुरानी रंजिश के चलते कमलेश ने उसके पुत्र के उपर जानलेवा हमला किया है। जो कौमा में है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *