February 16, 2026

वन दरोगा की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की स्कूटी हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम.

Spread the love

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां वन दरोगा की परीक्षा देकर लौट रही एक युवती की स्कूटी फिसलने से मौत हो गई।

घटना बागेश्वर के बहुली क्षेत्र की है। 20 वर्षीय लता बोरा वन दरोगा की परीक्षा देने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में स्कूटी फिसलने से वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने लता को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में स्कूटी चला रहा युवक चंदन सिंह बोरा और एक अन्य युवती काजल भी घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

लता बोरा अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। पहले ही पिता की मौत से टूटा परिवार अब इस हादसे के बाद पूरी तरह बिखर गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *