February 16, 2026

कई जगह प्री-मानसून बारिश, असम और मेघालय में बाढ़

Spread the love

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारी बारिश से असम व मेघालय में बाढ़ के हालत पैदा हो गए हैं। हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली और एनसीआर में प्री-मानसून का असर दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और आंध्र प्रदेश सहित बिहार, झारखंड में भी बारिश का दौर जारी है। असम और मेघालय में भारी बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड से हालत खराब होते जा रहे हैं। असम में 62 और मेघालय में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इन राज्यों में करीब 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *