February 16, 2026

शक्तिफार्म में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Spread the love

सितारगंज के शक्तिफार्म इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक विवाहिता फंदे से लटकी हुई मिली। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या करार दिया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार रात की है। शक्तिफार्म के गोविंदनगर पड़ागांव में रहने वाली ज्योति सरकार का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान थे और नाक से खून निकल रहा था, पुलिस को रात 9 बजे सूचना मिली, लेकिन परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उन्हें सूचना देने की ज़रूरत नहीं समझी।

(मृतका के पिता, समीर मलिक)

“हमारी बेटी को शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। हमने जितना बन पड़ा, उतना दिया। लेकिन उनका लालच बढ़ता गया।”

ज्योति की शादी 6 साल पहले सचिन सरकार से हुई थी। उसका एक चार साल का बेटा भी है। परिजनों के अनुसार, ज्योति बेटे से बेहद प्यार करती थी और आत्महत्या करने जैसा कदम उठाना उसके स्वभाव में नहीं था, मायके वालों का आरोप है कि 14 अप्रैल को भी ज्योति के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह बेटे को लेकर मायके आई थी।

(रिश्ते के चाचा, अनिल मलिक)

“यह सीधा-सीधा मर्डर है। शरीर पर निशान हैं, और जिस तरीके से सूचना छुपाई गई, उससे शक और गहराता है।”

मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, ज्योति के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सचिन सरकार समेत छह लोगों पर दहेज हत्या और क्रूरता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य परिजनों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *