February 16, 2026

रविवार को शहर रंगेगा तिरंगे के रंग में, ऐतिहासिक होगी तिंरगा यात्रा

Spread the love
  • विधायक शिव अरोरा ने दी कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी
  • कहा, अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी

रुद्रपुर। रुद्रपुर में दूसरी विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर गुरुवार को विधायक शिव अरोड़ा ने यात्रा की रूपरेखा को विस्तार से रखा। तिरंगा यात्रा की तैयारी के लिए धीरेश गुप्ता कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
विधायक शिव अरोरा ने बताया तिंरगा यात्रा में मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट शामिल होंगे। 15 अगस्त से ठीक दो दिन पहले 13 अगस्त की शाम 3.30 बजे से तिंरगा यात्रा फुटबॉल मैदान ट्रांजिट कैम्प से प्रारंभ होते हुए झील के पास से डीडी चौक होते हुए अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार, बाटा चौक से गांधी पार्क में आएगी। विधायक ने बताया कि यात्रा में देशभक्ति पर आधारित स्कूली बच्चों की झांकियां, राष्ट्रीय संस्कृति पर आधारित कई आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा में युवा से लेकर हर संगठन, हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। तिरंगा हाथ में लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर नजर आएंगे। यात्रा में मुख्य आकर्षक भारत माता की झांकी और 51 फिट लंबा तिरंगा रहेगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इस पावन पल के साक्षी बनें। इस दौरान धीरेश गुप्ता, सुशील गाबा, सुनील यादव, बिट्टू चौहान, मयंक कक्कड़, अनूप दत्ता, मुकेश रस्तोगी, मदन दिवाकर, विधान पांडेय, धर्मेंद्र गंगवार, राजेश जग्गा, गिरीश राठौर, आनंद, सचिन पाठक, राजीव गुप्ता,भूपराम लोधी, महि सकलानी, राकेश लोधी, कैलाश राठौर, संजय आर्य, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *