February 16, 2026

ट्रायल रन में वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 180 किलोमीटर/घंटे की पकड़ी रफ्तार

Spread the love

रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल रन पूरी तरह से सफल रहा। ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ने 180 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से पटरियों में दौड़ी, जो रेलवे के लिए एक नई कामयाबी है। रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करते हुए बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल रन कोटा-नागदा खंड के बीच हुआ, जिस दौरान इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर/घंटे रही।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूसरा ट्वीट करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार को आत्मनिर्भर भारत की रफ्तार बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में चलाई जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी, जिसकी रफ्तार की क्षमता 200 किलोमीटर/घंटे की होगी।

रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक और ट्वीट करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन की वीडियो शेयर करते हुए इसे सुपीरियर राइड क्वालिटी बताया। इसके साथ ही उस वीडियो में मोबाइल पर स्पीडोमीटर चल रहा है, जिसके बगल में पानी भरा हुआ एक गिलास रखा है। स्पीडोमीटर में ट्रेन की स्पीड 183 किलोमीटर प्रति घंटे का दिखाई दे रहा है, इसके बाद भी गिलास का पानी गिलास से नहीं गिरता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में चलाई जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी, जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस के समान ही 16 यात्री डिब्बे लगेंगे। इसके दोनों सिरों में केबिन है और यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी देश में 2 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। दोनों ही अलग- अलग रूट पर चल रही हैं, पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी और नई दिल्ली से वैष्णोदेवी कटरा के बीच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *