February 16, 2026

फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर सेना में भर्ती होने आया बुलंदशहर का युवक गिरफ्तार

Spread the love

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अमित के नाम से सेना में भर्ती होने आए बुलंदशहर (यूपी) के ताहिर खान को सेना की टीम ने सोमनाथ मैदान में धर दबोचा। उसके प्रमाण पत्र भी फर्जी पाए गए। उसने कूट रचित दस्तावेजों से हल्द्वानी से कई प्रमाण पत्र बनाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रानीखेत के सोमनाथ मैदान में एआरओ अल्मोड़ा की ओर से अग्निवीर भर्ती चल रही है। मिलिट्री इंटेलिजेंस, मिलिट्री पुलिस और भर्ती कार्यालय की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक युवक को फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ लिया। जांच में पता चला कि पकड़ा गया युवक ताहिर खान यूपी के बुलंदशहर के अलीपुरा, थाना सिकंदराबाद, कोकङ का रहने वाला है। उसने स्थाई निवास, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड हल्द्वानी के पते पर बनवाए हैं। ताहिर खान का भर्ती के लिए जो पंजीकरण हुआ था वह अमित के नाम से था। यहीं से उस पर शक हुआ। पूछताछ करने पर मामला पकड़ में आ गया। सीओ तिलक राम वर्मा ने बताया ताहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  हल्द्वानी के एसडीएम ने बताया कि ताहिर ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाया था। इसे निरस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *