March 13, 2026

घरेलू गैस की कालाबजारी, भण्डारण, रिफलिंग करने वालों के खिलाफ करें कड़ी कार्यवाही : नितिन सिंह भदौरिया

Spread the love

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज

 

रूद्रपुर :- घरेलू गैस की कालाबजारी, भण्डारण, रिफलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में ईधन गैस सम्बन्धित बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होने कहा कि घरेलू गैस सामान्य स्थिति है पर ऑन लाईन गैस बुकिंग करने पर निर्धारित समय में गैस घर पर ही उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि जो भी गैस बुकिंग पहले करायेगा उन्हे पहले गैस सिलेण्डर डिलिवरी की जायेगी। उन्होने कहा जनपद में 40 गैस डिलिवरी केन्द्र है जहां से सभी को वाहनों के माध्यम से घरो पर गैस डिलिवरी की जाती है। उन्होने जनता से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से ऑन लाइन गैस बुकिंग करें व पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर गैस डिलिवरी घर पर पाये। उन्होने कहा कि गैस डिलिवरी केन्द्र व गैस गोदामों में लाईन लगाने की कतई जरूरत नही है।
जिलाधिकारी ने कहा जन समान्य को घरेलू गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को गैस वितरण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये तथा गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन, पुलिस की टीमे तैनात करने के साथ ही क्यूआरटी टीमें लगाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि गैस से सम्बन्धित शिकायतों एवं उनके निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर जिला आपदा कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमे जिला पूर्ति अधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 05944-250250, 250500, टोल फ्री नम्बर 18002333555 संचालित है। उन्होने कहा कि रूद्रपुर व काशीपुर शहर में गैस पाईप लाइन कनेक्शन दिये जा रहे है, जो भी व्यक्ति गैस पाइप लाईन कनेक्शन लेना चाहते है वे 7206413402, 7978216713, 9084897398 व 9997362038 से सम्पर्क कर गैस कनेक्शन ले सकते है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि सभी गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन के साथ पुलिस तैनात कर दी गयी है। उन्होने कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि कही पर भी गैस कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो थाना, चौकी अथवा कन्ट्रोल रूम में सूचना दे ताकि सम्बन्धित के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जा सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डीएफओ हिमांशु बागरी, यूसी तिवारी, प्रकाश आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि वर्चुअल माध्यम से जुडे़ थे।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मो.8218474080

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *