May 18, 2026

स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

Spread the love

काशीपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली काशीपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रही स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे ट्रॉली के पिछले हिस्से में जा भिड़ी।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चालक सुमित गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत सभी घायलों — सुमित, पवित्र और रोहित — को निजी वाहनों से पास के अस्पताल पहुँचाया, जहां हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई, जबकि पवित्र और रोहित के सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सुमित के चेहरे का एक हिस्सा दुर्घटना में कुचल गया था। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।

 

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। तीनों युवक खेड़ा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *