February 16, 2026

ऋणग्रस्त कार बेचकर ठगी! खरीदार को NOC भी नहीं मिला, पुलिस में दी तहरीर

Spread the love

ऊधम सिंह नगर में एक व्यक्ति द्वारा कार खरीदने के बाद सामने आए ऋण विवाद का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। बाजपुर तहसील के ग्राम हरसान निवासी सरजीत सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके साथ कार सौदे के नाम पर ठगी की गई है।

 

सरजीत सिंह के अनुसार, उन्होंने 21 सितंबर 2025 को गंगा सिंह राणा निवासी दिनेशपुर वार्ड नंबर 1 से Honda Amaze कार (UK04U0025) ₹2,20,000 में खरीदी थी। सौदे के समय विक्रेता ने दावा किया था कि वाहन पर कोई ऋण नहीं है और दो दिन के भीतर नामांतरण (NOC) उपलब्ध करा दिया जाएगा। सरजीत ने पूरी राशि अदा कर दी, लेकिन जब उन्होंने NOC मांगी तो पता चला कि वाहन पर बैंक का लोन बकाया है।

 

आरोप है कि वाहन के असली मालिक मंगलम कार बाजार के विजय और रवि ने एक माह के भीतर ऋण चुकाने और NOC उपलब्ध कराने का शपथ-पत्र दिया था, लेकिन डेढ़ महीना बीतने के बाद भी न तो ऋण जमा किया गया और न ही NOC दी गई।

 

बार-बार मांगने पर भी तीनों आरोपी—गंगा सिंह राणा, विजय और रवि—मामले को टालते रहे। इससे परेशान होकर सरजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *