February 16, 2026

भीषण सड़क हादसा — दो ट्रकों के बीच कार फंसी, आग की लपटों में झुलसे 7 लोगों की मौत

Spread the love

पुणे। मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर गुरुवार शाम एक भयावह हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुणे के बाहरी क्षेत्र में स्थित नवले पुल पर दो बड़े कंटेनर ट्रकों के बीच एक कार बुरी तरह फंस गई और देखते ही देखते तीनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कुछ ही पलों में वाहनों को आग ने घेर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस अधिकारी संभाजी कदम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर अन्य वाहनों से टकराने की बात सामने आई है। टक्कर के बाद भीषण आग लग गई जिससे कार में सवार लोगों की मौत हो गई।

 

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और जांच जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *