February 16, 2026

82 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर मारपीट और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज 

Spread the love

रुद्रपुर। संजयनगर खेडा वार्ड नंबर-11 निवासी 82 वर्षीय तारापद मंडल ने अपने ही बेटे, बहू और पौत्रों पर मारपीट, धमकी और संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। वृद्ध ने न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज (प्रथम वर्ग)/न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रपुर में धारा 175(3) बीएनएसएस 2023 के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल कर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी तारापद मंडल ने बताया कि उनका पुत्र दलीप मंडल, पुत्रवधू ज्योत्सना मंडल और पौत्र अभय व आदि मंडल उनकी सेवा नहीं करते, उल्टा जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने इन्हें 16 वर्ष पूर्व एक मकान का हिस्सा दे दिया था, लेकिन अप्रैल 2025 में उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था।

बुजुर्ग का आरोप है कि 2 मई और 1 अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने उनके घर में घुसकर दीवार गिरा दी, मारपीट की और जेब से 2 हजार रुपये भी लूट लिए। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब वृद्ध ने न्यायालय से रिपोर्ट दर्ज कराने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *