April 2, 2026

बिजली कटौती से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, नवोदय पावर हाउस में हंगामा, ईई कार्यालय में धरने पर बैठे व्यापारी

Spread the love

रुद्रपुर। त्योहारी सीजन में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी नवोदय पावर हाउस पहुंचे और विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और बिजली आपूर्ति सामान्य न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में बिजली की आंखमिचौली से ग्राहकों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विद्युत आपूर्ति ठप होने की स्थिति में लाइनमैन से संपर्क करने पर फोन तक रिसीव नहीं किए जाते। उन्होंने बिजली विभाग पर व्यापारियों का शोषण करने का आरोप लगाया। इस बीच पावर हाउस के जेई उमाकांत चतुर्वेदी ने व्यापारियों को शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारी शांत हुए। हालांकि व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली कटौती बंद नहीं हुई, तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में महामंत्री मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा, राजकुमार सीकरी, चंदप्रकाश, राजा मदान, सुनील जडवानी, पारस अरोड़ा, शिवांग सेठी, राजू कालड़ा, विजय फुटेला समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed