February 16, 2026

होटल की दूसरी मंजिल से कूदा युवक, मौके पर मौत

Spread the love

 

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
काशीपुर रोड स्थित होटल गंगेज में सोमवार देर रात एक युवक ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरुण मलिक (39) पुत्र ब्रह्मपाल निवासी फेस वन, कौशल्या, गंगापुर रोड, रुद्रपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण ठेकेदारी करता था और अपने पिता के साथ रहता था। जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अरुण ने होटल गंगेज में कमरा बुक किया था। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे उसने कमरे की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए दो मंजिले से नीचे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
होटल कर्मचारियों के अनुसार, अरुण इससे पहले भी कई बार होटल में आ चुका था। वहीं आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *