February 16, 2026

पीसीएस अफसर निधि पर कसा शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश

Spread the love

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पीसीएस अफसर निधि यादव पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विजिलेंस जांच की अनुमति दे दी है।

पिछले दिनों विजिलेंस ने पीसीएस अधिकारी निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। जांच में आय से अधिक संपत्ति के तत्व विजिलेंस के हाथ लगे थे। जिसकी रिपोर्ट विजिलेंस ने शासन को भेजी थी। त्तराखंड में पीसीएस अधिकारी निधि यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच की अनुमति दे दी है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों निधि यादव के प्रमोशन की फाइल भी इसी कारण रोक दी गई थी। डीपीसी हुई, लेकिन निधि का प्रमोशन आय से अधिक संपत्ति की जांच के चलते रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *